मुग़ल शासक अकबर का इतिहास | History of Akbar in hindi

0
history-of-akbar
history-of-akbar

अकबर का इतिहास :

 History of Akbar : अकबर का इतिहास अति समृद्ध रहा है जहाँ महान मुगल सम्राट अकबर को मुगल काल का सबसे बड़ा और सबसे लोकप्रिय शासक माना जाता है। अकबर बहुत ही बहादुर और न्यायप्रिय शासक था। उसकी बहादुरी और न्याय के किस्से इतिहास में दर्ज है तो आइये जानते है महान मुगल सम्राट अकबर के बारे में ….

History of Akbar in hindi :

  1. अबुल फतह जलाल- उद्दीन मोहम्मद अकबर अकबर का पूरा नाम था |
  2. अकबर का जन्म 15 अक्टूबर,1542 ई. में अमरकोट के राणा वीर साल के महल में नामक स्थान पर हुआ था |
  3. हुमायूँ अकबर के पिता के नाम पिता का था |
  4. अकबर की माता का नाम नवाब हमीदा बानो बेगम साहिबा था |
  5. अकबर की अनेक पत्नीयां थी जिनके नाम रुकैया बेगम साहिबा ,सलीमा सुल्तान बेगम साहिबा ,मरियम उज्ज- जमानी बेगम साहिबा , जोधा बाई थे |
  6. जहांगीर,हसन – हुसैन, सुल्तान मुराद मिर्ज़ा अकबर के पुत्र थे |
  7. अकबर के बचपन का नाम जलाल था।
  8. बैरम खान के संरक्षण में अकबर बचपन में रहा था।
  9. अकबर अशिक्षित होने के बावजूद भी युद्ध विधा,सैन्य प्रशिक्षण में निपुण था।
  10. मुगल राज्य के संस्थापक बाबर का पोता अकबर था जिसने मुगल वंश को एक नई दिशा दी थी।
  11. अकबर के दरबार में मुस्लिम के साथ-साथ हिन्दू मंत्री भी थे।

इसे भी पढ़े – जहाँगीर का इतिहास | History of Jahangir

  1. इस्लाम धर्म के साथ-साथ हिन्दू धर्म को भी अकबर ने मान्यता दी थी।
  2. अकबर के दरबार में नौ मुख्य मंत्री थे,जिन्हें नौरत्न  के नाम से जाना जाता है और जिनमें अकबर – बीरबल के किस्से तो बच्चे की जबान पर आज भी है।
  3. अपने साम्राज्य को बढ़ाने के लिए अकबर ने हिन्दू राजाओ के साथ मित्रता का व्यवहार किया साथ जिन राजाओ ने उसकी मित्रता नही स्वीकारी उन्हें बल से अपने अधीन किया |
  4. हिंदु राजपूत राजकुमारी जोधाबाई से अकबर ने विवाह किया। जिनके किस्से जोधा-अकबर की प्रेम कहानी के रूप में विश्व प्रसिद्द है।
  5. अकबर साहित्य प्रेमी था जिसके लिए उसने एक पुस्तकालय की भी स्थापना की थी जिंसमे हजारों किताबे अलग अलग भाषाओ में थी।
  6. अकबर ने अपने जीवन काल में अनेक युद्ध लड़े जिनमे से कुछ प्रमुख युद्ध इस प्रकार है :
  7. हेमू और अकबर के बीच 5 नवंबर 1556 ई. में पानीपत का दूसरा युद्ध हुआ था |
  8. मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप एवं अकबर के बीच 18 जून 1576 ई. में हल्दीघाटी का युद्ध हुआ था।
  9. अबुल फजल द्वारा अकबर की जीवनी आइने-ए-अकबरी और अकबरनामा में लिखी |
  10. इसके अलावा बदायुनी द्वारा शेखजादा रशीदी और शेख अहमद सरहिंदी पुस्तकें लिखी गई |
  11. पेचिस नामक बिमारी से ग्रसित होने पर 27 अक्तूबर 1605 को अकबर की मृत्यु हो गयी थी |
  12. अकबर को आगरा के सिकंदरा में दफनाया गया था।

अकबर के दरबार के  नौरत्न

  • अबुल फजल ( सलाहकार व सचिव )
  • फ़ैज़ी
  • तानसेन ( संगीतकार )
  • बीरबल ( सलाहकार )
  • टोडरमल ( वित्त मंत्री )
  • राजा मानसिंह ( प्रधान सेनापति )
  • अब्दुल रहीम खान- ए-खाना ( कवि )
  • फकीर अजीउद्दीन
  • मुल्ला दो प्याजा  ( सलाहकार )

अकबर का सामाजिक बदलाव में अहम योगदान है उसके द्वारा अनेक  द्वारा किये गए कुछ महत्वपूर्ण कार्य किये गये जो कि इस प्रकार है :

  • दासप्रथा का अंत : 1562
  • अकबर को हरमदल से मुक्ति : 1562
  • तीर्थयात्रा कर समाप्त : 1563
  • जजिया कर समाप्त : 1564
  • फतेहपुर सीकरी की स्थापना : 1571
  • राजधानी का आगरा से फ़तेहपुर सीकरी स्थांतरण : 1571
  • इबदतखाने की स्थापना : 1575
  • इबादतखाने में सभी धर्मों के लोगो के प्रवेश की अनुमति : 1578
  • मजहर की घोषणा : 1579
  • दीन-ए-इलाही की स्थापना : 1582
  • इलाही संवत की शुरूआत : 1583
  • राजधानी लाहौर स्थांतरित : 1585

अकबर स्थापत्य कला प्रेमी भी था उसके द्वारा अनेक की प्रमुख कृतियां स्थापित की गई थी जिन्हें आज भी देखा जा सकता है जो कि इस प्रकार है :

  • आगरा का लालकिला
  • लाहौर का किला
  • फतेहपुर सीकरी
  • शाहीमहल ( फतेहपुर सीकरी में)
  • दिल्ली में हुमायूँ का मकबरा
  • बुलंद दरवाजा
  • दीवाने खास
  • इबादतखाना
  • पंचमहल
  • जोधा बाई का महल

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :