विश्व के 10 प्रमुख टूरिस्ट प्लेसेस | top 10 places to visit in the world

0

विश्व के 10 प्रमुख टूरिस्ट प्लेसेस :

top 10 places to visit : चाहे मौसम सर्दी का हो , गर्मी का हो या फिर बरसात का हो हम भारतीय हर मौसम में घुमने निकल पड़ते है और भारत में घुमने के लिए कई दर्शनीय स्थान है साथ ही साथ विश्व में भी कई रमणीय स्थल या शहर है जिन्हें बार बार देखने का मन हर किसी का होता है तो आइये जानते है विश्व के प्रमुख टूरिस्ट प्लेसेस के बारे में …

top 10 places to visit in the world :

1. Tokyo :

top 10 places to visit in the world
Tokyo
टोक्यो शहर जापान की राजधानी के साथ साथ जापान का सबसे बड़ा शहर है। यह  होन्शू द्वीप पर बसा है, टोक्यो की विश्व के सबसे विकसित शहरो में गिनती की जाती  है। टोक्यो शहर जापान की आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ साथ राजनीती का  भी प्रमुख केन्द्र बिंदु है होने ही टोक्यो विश्व का दूसरा प्रमुख आर्थिक केन्द्र भी है। और इसे पर्यटन के लिहाज से भी  ख़ासा पसंद किया जाता है। विश्व के सभी देशो से लाखो पर्यटक हर वर्ष टोक्यो को देखने आते है |

2. Shanghai:

top 10 places to visit in the world
Shanghai

शंघाई शहर को दुनिया का सबसे ज़्यादा क्षेत्रफल वाला शहर माना जाता है, जो कि चीन में स्थित है यह चीन का आर्थिक केंद्र भी है साथ ही इस शहर को  दुनिया के पुराने शहरो मे भी गिना जाता है।

3. Rome :

top 10 places to visit in the world
Rome

रोम इटली की राजधानी है यह एक ऐसा शहर हैं जो कई बार बस-उजड़ चुका है, पर कई बार उजड़ने के बाद भी इस शहर ने अपनी पहचान नही कोई है आज भी यह शहर आधुनिकता के साथ पारंपरिक कला का बेजोड़ नमूना पेश करता  है, रोम  मे लगभग 300 से ज़्यादा गिरजाघर है जो की इस शहर को अलग पहचान देते है |

4. Istanbul :

top 10 places to visit in the world
Istanbul

तुर्की की राजधानी इंस्ताबुल की गिनती दुनिया के सबसे पुराने शहरो मे की जाती है,यह शहर अपनी पर्यटकों के दिलो में अलग ही पहचान रखता है ,  इस शहर में घरो की बनावट इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगाती है , इंस्ताबुल तुर्की का सबसे बड़ा शहर और वहां का आर्थिक व् सांस्क्रतिक केंद्र है , इंस्ताबुल दुनिया का एक मात्र ऐसा शहर है जो दो महाद्वीपों पर बसा हुआ है   इंस्ताबुल  सात पहाडियों से घिरे हुआ इसलिए इसे ‘सात पहाडियों का शहर ‘ भी कहा  जाता है ।

5. Paris :

top 10 places to visit in the world
Paris

पेरिस फ्रांस की राजधानी है,साथ ही यह  फ़्रांस का सबसे बड़ा शहर भी है यहीं पर दुनिया का  सबसे प्रसिद्ध  टावर आइफ़िल टावर स्थित है  जहाँ पेरिस की गिनती दुनिया के सबसे खुबसुरत शहरो में की जाती है वही इसे दुनिया  भर के फ़ैशन और ग्लैमर की राजधानी भी माना जाता है। । यह शहर पर्यटकों के  घूमने के लिए सबसे बढिया स्थानों में से एक है |

6. Dubai :

top 10 places to visit in the world
Dubai

जहाँ दुबई की गिनती एशिया के सबसे खूबसूरत शहरो मे की जाती  है,यह संयुक्त अरब अमीरात का प्रमुख शहर है , वही यह विश्व के पटल पर भी खूबसूरती के मामले में अपनी अलग छाप छोड़ता है यह एशिया का सर्वाधिक पर्यटको वाला शहर भी है, दुबई शॉपिंग के लिए सबसे बढिया स्थान है।

7. Florence :

top 10 places to visit in the world
Florence

फ़्लोरेन्स शहर जो  इटली में स्थित है जिसकी गिनती इटली के प्रमुख में होती है साथ ही यह इटली के प्राचीन शहरो मे से एक है, फ्लोरेंस शहर अपने  स्वाद के लिए विश्व भर में प्रसिद्द है स्वाद के दीवानो के लिए यह शहर जन्नत सा प्रतीत होता है |

8. Bangkok :

top 10 places to visit in the world
Bangkok

बैंकॉक थाईलेंड़ की राजधानी के साथ ही साथ वहा की अर्थव्यवस्था का प्रमुख केंद्र बिंदु भी है यह  पूरी दुनिया के लोगो के लिए पर्यटन का प्रमुख  केंद्र है, बैंकॉक की  नाइट पार्टी विश्व भर में काफी प्रसिद्द  है, थाईलैंड में लगभग 35000 मंदिर हैं वास्तव में थाईलैंड  मंदिरों की भूमि है मंदिरों को देखने के लिए एक खास तरह का लिबाज पहनना पड़ता है |

9. London :

top 10 places to visit in the world
London

लंदन वह  शहर है जहाँ से कभी पूरी दुनिया संचालित किया जाता था, और आज भी विश्व में ऐसे कई देश है जिनका स्वामी लंदन ही है, लंदन कि  खूबसूरती विश्व भर में  काफ़ी मशहूर है,  लंदन विश्व भर में सांस्कृतिक विरासत और तमाम खेलो का केंद्र बिंदु भी  है , लन्दन इंग्लॅण्ड की सबसे अधिक आबादी वाला शहर भी है , यह विश्व का छटा सबसे महंगा शहर है ।

10. New York :

top 10 places to visit in the world
New York City

न्यूयार्क शहर विश्व का अर्थव्यवस्था के लिहाज से सबसे बड़ा शहर है।यह अमेरिका का सबसे अधिक  जनसंख्या वाला शहर  है, न्यूयॉर्क शहर विश्व भर के पर्यटकों के सामने  अमेरिका की  ताकत और आधुनिकता की नुमाइश पेश करता है |

Click here to visit our youtube channel

top 10 places to visit के बाद इसे भी पढ़े :