information about ram mandir in hindi | history ram mandir ( राम मंदिर विवाद )

0
information-about-ram-mandir-in-hindihistory-ram-mandir
information-about-ram-mandir-in-hindihistory-ram-mandir

परिचय :

history ram mandir : अयोध्या विवाद को दशकों बीत रहे हैं। लेकिन मसला आज भी जस का तस बना हुआ  है। विवाद इस बात पर है कि देश के हिंदूओं की मान्यता के अनुसार अयोध्या की विवादित जमीन भगवान राम की जन्मभूमि है जबकि देश के मुसलमानों की पाक बाबरी मस्जिद भी विवादित स्थल पर स्थित है।मुस्लिम सम्राट बाबर ने फतेहपुर सीकरी के राजा राणा संग्राम सिंह को वर्ष 1527 में हराने के बाद इस स्थान पर बाबरी मस्जिद का निर्माण किया था। बाबर ने अपने जनरल मीर बांकी को क्षेत्र का वायसराय नियुक्त किया। मीर बांकी ने अयोध्या में वर्ष 1528 में बाबरी मस्जिद का निर्माण कराया।

मस्जिद निर्माण के बाद से ही अयोध्या विवाद  भारतीय राजनीती का केंद्र बिंदु रहा है इस विवाद के चलते कई बार सांप्रदायिक सौहाद्र बिगड़ने की आशंका रही है और वर्तमान में यह विवाद सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है जहाँ दोनों पक्षों द्वारा अपने अपने मत दिए जा रहे है और इसी को ध्यान में रखते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने भी एक विशेष बेंच को बनाया है जो इस पुरे विवाद को सुलझाने का प्रयास कर रही है

इन्हें भी पढ़े:

तो आइये देखते है अयोध्या विवाद को तारीखों में…..

history ram mandir :

1528:

      • इस विवाद की शुरुआत बाबर द्वारा अयोध्या में एक ऐसे स्थल पर एक मस्जिद का निर्माण की गई
      • जिसे  हिंदू समाज अपने आराध्य देव राम का जन्म स्थान मानते हैं.
      • माना जाता है कि मुग़ल सम्राट बाबर ने यह मस्जिद बनवाई थी
      • जिस कारण इसे बाबरी मस्जिद के नाम से जाना जाता था.

1853:  इस स्थल के पास पहली बार 1853 में सांप्रदायिक दंगे हुए.

1859:

      • इसके बाद ब्रिटिश शासकों ने विवाद को बढ़ते देख विवादित स्थल पर बाड़ लगा दी और साथ ही परिसर के भीतरी हिस्से में मुसलमानों को और बाहरी हिस्से में हिंदुओं को प्रार्थना करने की अनुमति दे दी.

1885:

      • इस वर्ष अयोध्या विवाद पहली बार अदालत में पहुंचा।
      • तब महंत रघुबर दास ने फैजाबाद अदालत में बाबरी मस्जिद से लगे एक राम मंदिर के निर्माण की इजाजत के लिए अपील दायर की थी ।

23 दिसंबर 1949:

      • इस दिन भगवान राम की मूर्तियां इस विवादित मस्जिद में पाई गईं।
      • जिसमे हिंदु पक्ष का कहना था कि भगवान राम प्रकट हुए हैं,
      • जबकि मुस्लिम पक्ष  ने यह आरोप लगाया कि यहां पर किसी ने मूर्तियां रखी हैं।

16 जनवरी 1950: 

      • फैजाबाद अदालत में गोपाल सिंह विशारद ने एक अपील दायर कर रामलला की पूजा-अर्चना की विशेष इजाजत मांगी।
      • साथ ही उन्होंने वहां से मूर्ति हटाने पर न्यायिक रोक की भी मांग की।

5 दिसंबर 1950:

      • महंत परमहंस रामचंद्र दास ने हिंदू प्रार्थनाएं जारी रखने और बाबरी मस्जिद में रामलला की मूर्ति को रखने के लिए मुकदमा दायर किया। और मस्जिद को ‘ढांचा’ नाम दिया गया।

17 दिसंबर 1959: निर्मोही अखाड़ा ने विवादित स्थल हस्तांतरित करने के लिए मुकदमा दायर किया।

history ram mandir :

18 दिसंबर 1961: निर्मोही अखाड़ा के मुकदमा दायर करने के बाद उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ बोर्ड ने बाबरी मस्जिद के मालिकाना हक के लिए मुकदमा दायर किया।

1984:

      • विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने बाबरी मस्जिद के ताले खोलने और राम जन्मस्थान को स्वतंत्र करने के साथ ही एक विशाल मंदिर निर्माण के लिए अभियान शुरू किया।
      • साथ ही इसके लिए एक समिति का गठन किया गया।

1 फरवरी 1986:

      • फैजाबाद जिला न्यायाधीश ने विवादित स्थल पर हिदुओं को ताले खोलकर पूजा करने की इजाजत दे दी।
      • जिससे मुस्लिम नाराज हो गये और उन्होंने विरोध स्वरूप बाबरी मस्जिद ऐक्शन कमिटी का गठन किया।

1989: विश्व हिंदू परिषद ने राम मंदिर निर्माण के लिए अभियान तेज़ किया और विवादित स्थल के नज़दीक राम मंदिर की नींव रखी.

9 नवंबर 1989: तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सरकार ने बाबरी मस्जिद के नजदीक शिलान्यास की अनुमति दी।

1990:

      • विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बाबरी मस्जिद को नुक़सान पहुँचाया.
      • तत्कालीन प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने वार्ता के ज़रिए विवाद सुलझाने के प्रयास किए मगर अगले वर्ष वार्ताएँ विफल हो गईं.

25 सितंबर 1990: तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष लाल कृष्ण आडवाणी ने गुजरात के सोमनाथ से उत्तर प्रदेश के अयोध्या तक रथ यात्रा निकाली। जिसके बाद कई जगह सांप्रदायिक दंगे भी हुए।

history ram mandir :

नवंबर 1990:

      • रथ यात्रा के दौरान बीजेपी अध्यक्ष लाल कृष्ण आडवाणी को बिहार के समस्तीपुर में गिरफ्तार कर लिया गया।
      • तब बीजेपी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री वीपी सिंह की सरकार से समर्थन वापस ले लिया।
      • सिंह ने लेफ्ट संगठनों और बीजेपी के समर्थन से सरकार बनाई थी।
      • बीजेपी के समर्थन वापस लेने के बाद वीपी सिंह ने इस्तीफा दे दिया।

इन्हें भी पढ़े:

अक्टूबर 1991: उत्तर प्रदेश की कल्याण सिंह सरकार ने बाबरी मस्जिद के आस-पास की 2.77 एकड़ भूमि को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया।

6 दिसंबर 1992:

      • हजारों की संख्या में पहुंचे कारसेवकों ने अयोध्या के विवादित बाबरी ढांचे को गिरा दिया,
      • जिसके बाद सांप्रदायिक दंगे हुए जिसमें 2000 से ज़्यादा लोग मारे गए।
      • साथ ही एक अस्थाई राम मंदिर बनाया गया।
      • तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने मस्जिद के पुनर्निर्माण का वादा किया।

16 दिसंबर 1992: विवादित ढांचे की तोड़-फोड़ की जिम्मेदार स्थितियों की जांच के लिए एमएस लिब्रहान आयोग का गठन किया गया।

1998: बाबरी विध्वंस के परिणाम स्वरूप अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार गठबंधन सरकार बनाई.

2001: बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर तनाव बढ़ गया और विश्व हिंदू परिषद ने विवादित स्थल पर  फिर से राम मंदिर निर्माण करने के अपना संकल्प दोहराया.

history ram mandir :

जनवरी 2002:

      • अयोध्या विवाद सुलझाने के लिए प्रधानमंत्री वाजपेयी ने अयोध्या समिति का गठन किया.
      • सरकार द्वारा मध्यस्तता के वरिष्ठ अधिकारी शत्रुघ्न सिंह को हिंदू और मुसलमान नेताओं के साथ बातचीत के लिए नियुक्त किया गया.

फ़रवरी 2002:

      • विश्व हिंदू परिषद ने 15 मार्च से राम मंदिर निर्माण कार्य शुरु करने की घोषणा कर दी.
      • सैकड़ों हिंदू कार्यकर्ता अयोध्या में इकठ्ठा हुए. अयोध्या से लौट रहे हिंदू कार्यकर्ता जिस रेलगाड़ी में यात्रा कर रहे थे उस पर गोधरा में हुए हमले में 58 कार्यकर्ता मारे गए.

अप्रैल 2002:

      • अयोध्या के विवादित स्थल पर मालिकाना हक को लेकर उच्च न्यायालय के तीन जजों की पीठ ने सुनवाई शुरू की।

22 जून, 2002: विश्व हिंदू परिषद ने मंदिर निर्माण के लिए विवादित भूमि के हस्तांतरण की माँग उठाई.

जनवरी 2003: रेडियो तरंगों के ज़रिए ये पता लगाने की कोशिश की गई कि क्या विवादित राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद परिसर के नीचे किसी प्राचीन इमारत के अवशेष दबे हैं, कोई पक्का निष्कर्ष नहीं निकला.

history ram mandir :

मार्च 2003: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से विवादित स्थल पर पूजापाठ की अनुमति देने का अनुरोध किया जिसे ठुकरा दिया गया.

अप्रैल 2003:

      • इलाहाबाद हाइकोर्ट के निर्देश पर पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग ने विवादित स्थल की खुदाई शुरू की,
      • जून महीने तक खुदाई चलने के बाद आई रिपोर्ट में कहा गया है
      • उसमें मंदिर से मिलते जुलते अवशेष मिले हैं.

मई 2003: सीबीआई ने 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराए जाने के मामले में उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी सहित आठ लोगों के ख़िलाफ आरोपपत्र दाखिल किए.

जून 2003: काँची पीठ के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती ने मामले को सुलझाने के लिए मध्यस्थता की .

अगस्त 2003: सरकार ने विहिप के इस अनुरोध को ठुकराया दिया कि राम मंदिर बनाने के लिए विशेष विधेयक लाया जाए.

history ram mandir :

अप्रैल 2004: आडवाणी ने अयोध्या में अस्थायी राममंदिर में पूजा की और कहा कि मंदिर का निर्माण ज़रूर किया जाएगा.

जुलाई 2004:

      • अयोध्या में विवादित स्थल पर मंगल पांडे के नाम पर कोई राष्ट्रीय स्मारक बना दिया जाए
      • यह सुझाव शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे ने दिया .

जनवरी 2005: लालकृष्ण आडवाणी को अयोध्या में छह दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद के विध्वंस में उनकी कथित भूमिका के मामले में अदालत में तलब किया गया.

जुलाई 2005: संदिग्ध इस्लामी आतंकवादियों ने विस्फोटकों से भरी एक जीप का इस्तेमाल करते हुए विवादित स्थल पर हमला किया। सुरक्षा बलों ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया।

06 जुलाई 2005 :

      • इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बाबरी मस्जिद गिराए जाने के दौरान ‘भड़काऊ भाषण’ देने के मामले में लालकृष्ण आडवाणी को भी शामिल करने का आदेश दिया
      • इससे पहले उन्हें बरी कर दिया गया था.

history ram mandir :

28 जुलाई 2005 :

      • लालकृष्ण आडवाणी 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में  रायबरेली की एक अदालत में पेश हुए.
      • अदालत ने लालकृष्ण आडवाणी के ख़िलाफ़ आरोप तय किए.

04 अगस्त 2005: फ़ैजाबाद की अदालत ने अयोध्या के विवादित परिसर के पास हुए हमले में कथित रूप से शामिल चार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा.

20 अप्रैल 2006 : यूपीए सरकार ने लिब्रहान आयोग के समक्ष लिखित बयान में आरोप लगाया कि बाबरी मस्जिद को ढहाया जाना सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा था .

जुलाई 2006 :

      • सरकार ने अयोध्या में विवादित स्थल पर बने अस्थाई राम मंदिर की सुरक्षा के लिए बुलेटप्रूफ़ काँच का घेरा बनाए जाने का प्रस्ताव दिया.
      • इस प्रस्ताव का मुस्लिम समुदाय ने विरोध किया और कहा कि यह अदालत के उस आदेश के ख़िलाफ़ है जिसमें यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए थे.

जुलाई 2009: 17 साल बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिब्रहान आयोग ने  अपनी रिपोर्ट सौंपी।

7 जुलाई, 2009: उत्तरप्रदेश सरकार ने एक हलफ़नामे में स्वीकार किया कि अयोध्या विवाद से जुड़ी 23 महत्वपूर्ण फ़ाइलें सचिवालय से ग़ायब हो गई हैं.

24 नवंबर, 2009:

      • लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट संसद के दोनों सदनों में पेश की गई .
      • जिसमे आयोग ने अटल बिहारी वाजपेयी और मीडिया को दोषी ठहराया और नरसिंह राव को क्लीन चिट दी.

history ram mandir :

26 जुलाई, 2010: रामजन्मभूमि और बाबरी मस्जिद विवाद पर सुनवाई पूरी.

28 सितंबर 2010: सर्वोच्च न्यायालय ने इलाहबाद उच्च न्यायालय को विवादित मामले में फैसला देने से रोकने वाली याचिका खारिज करते हुए फैसले का रास्ता साफ कर दिया।

30 सितंबर 2010:

      • इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया।
      • इसके तहत विवादित जमीन को तीन हिस्सों में बांटा दिया गया।
      • इसमें एक हिस्सा राम मंदिर, दूसरा सुन्नी वक्फ बोर्ड और तीसरा निर्मोही अखाड़े को मिला।

9 मई 2011: सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी।

19 अप्रैल 2017: सुप्रीम कोर्ट ने कथित तौर पर बाबरी मस्जिद गिराने के लिए उकसाने वाले लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती सहित सात नेताओं के खिलाफ आपराधिक केस चलाने का आदेश दिया

5 दिसंबर 2017: सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई एक बार फिर शुरू हुई।

13 नवम्बर 2018 :

        • उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट के फैसले के बाद फैजाबाद का नाम बदल कर अयोध्या कर दिया |

10 जनवरी 2019 : सुप्रीम कोर्ट में 3 जजों की स्पेशल बेंच करेगी सुनवाई |

8 मार्च  2019: अयोध्या केस को सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता के लिए भेजा, 3 सदस्यीय पैनल गठित किया गया |

Click here to visit our youtube channel