29 AUG – राष्ट्रिय खेल दिवस | National Sports Day India | Fact About Major Dhyan Chand

0
29-aug-national-sports-day-india
29-aug-national-sports-day-india

राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) :

राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) हॉकी के महान् खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के दिन 29 अगस्त को मनाया जाता है, पंजाब और चंडीगढ़ में यह दिन बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।

मेजर ध्यानचंद के बारे मे महत्वपूर्ण तथ्य  :

  • मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त सन् 1905 ई. को इलाहाबाद में हुआ था |
  • क्रिकेट में जो स्थान डॉन ब्रेडमैन, फुटबॉल में पेले और टेनिस में राॅड लेवर का है, हाॅकी में वही स्थान ध्यानचंद का है |
  • 21 की उम्र में उन्हें न्यूजीलैंड जाने वाली भारतीय टीम में चुन लिया गया |
  • 23 वर्ष की उम्र मई ध्यानचंद 1928 के एम्स्टर्डम ओलंपिक में पहली बार हिस्सा ले रही भारतीय हाॅकी टीम के सदस्य थे, यहाँ चार मैचों में भारतीय टीम ने 23 गोल किए |
  • ध्यानचंद के बारे में मशहूर है कि उन्होंने हाॅकी के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल किए |
  • 1932 में लाॅस एंजिल्स ओलंपिक में भारत ने अमेरिका को 24-1 के रिकॉर्ड अंतर से हराया | इस मैच में ध्यानचंद और उनके बड़े भाई रूपसिंह ने 8-8 गोल दागे |
  • 1936 के बर्लिन ओलंपिक में ध्यानचंद भारतीय हाॅकी टीम के कप्तान थे, 15 अगस्त 1936 को हुए फाइनल में भारत ने जर्मनी को 8-1 से हराया |
  • 1948 में 43 वर्ष कि उम्र में उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी को अलविदा कहा |
  • हिटलर ने स्वयं ध्यानचंद को जर्मन सेना में शामिल कर एक बड़ा पद देने की पेशकश की थी |
  • वियना के एक स्पोर्ट्स क्लब में उनकी एक मूर्ति लगाई गई है, जिनमे उनको चार हाथो में चार स्टिक पकडे हुए दिखाया गया है |

मेजर ध्यानचंद के बारे मे  अन्य महत्वपूर्ण तथ्य :

  • 1956 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया |
  • खेल के उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किए जाते है |
  • विश्व हाॅकी जगत के शिखर पर जादूगर की तरह छाये रहने वाले मेजर ध्यानचंद का 3 दिसंबर, 1979 को देहांत हो गया |
  • झाँसी में उनका अंतिम संस्कार किसी घाट पर ना होकर उस मैदान पर किया गया, जहाॅ वो हाॅकी खेला करते थे |
  • उनकी आत्मकथा का नाम “गोल” है |
  • दिल्ली में उनके सम्मान में एक स्टेडियम बनाया गया है |
  • बतौर कप्तान मेजर ध्यान चंद ने भारत को  तीन ओलम्पिक पदक वर्ष 1928,1932,1936 में दिलाये |
  • 1936 में बर्लिन ओलंपिक के फाइनल मैच में जर्मनी के खिलाफ तीन गोल दागे |
  • मेजर ध्यान सिंह को “चंद” उपनाम उनके सहयोगियों से प्राप्त हुआ |
  • अपने 22 साल के करियर में 400 से अधिक गोल किये है |

प्रतियोगिता प्रश्न :

प्र1. मेजर ध्यानचंद को ओर किस उपनाम से जाना जाता है |
प्र2. मेजर ध्यानचंद ने कितने ओलम्पिक में भाग लिया |

इसे भी पढ़े :

Watch Video On Logic-guru YouTube Channel