जी20 शिखर सम्मेलन के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य || Important fact about g20 summit

0
20-important-fact-about-g20-summit
20-important-fact-about-g20-summit

G20 summit Introduction ( G20 परिचय ):

G-20 जैसा की नाम से ही समझ में आ रहा है कि यह समूह 20 (G20 Summit)देशो का है इस समूह में दुनिया के 19 शक्तिशाली देश और यूरोपियन देशों का समूह शामिल हैं। इस समूह में  विश्व भर  के विकसित देशों ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर  पर विश्व के समक्ष आ रही समस्या को हल करने के उद्देश्य से व इन मुद्दों पर विचार विमर्श करने के लिए G–7 नामक संगठन बनाया था |

G-20 समूह विश्व के विकसित और विकासशील देशों का संघ है. पहले इस सम्‍मेलन में सदस्य देश के  वित्तमंत्रियों तथा केंद्रीय बैंकों के गवर्नर शिरकत करते थे , लेकिन 2008 के वित्तीय संकट के बाद इस वैश्विक फोरम में सदस्य देशो का नेतृत्व वित्त मंत्रियों से लेकर समूह देशों के शीर्ष नेताओं के द्वारा किया जाने लगा है । इस  वार्षिक शिखर सम्मेलन की तैयारी करने वाले वरिष्‍ठ अधिकारियों को ‘शेरपा’ कहा जाता है |

कब हुआ था पहला जी-20 सम्मेलन ?

दिसंबर 1999 में बर्लिन में पहला जी-20 स्म्‍मेलन आयोजन हुआ था ।

कौन करता है इस सम्मेलन का प्रतिनिधित्व?

 इस सम्मेलन का प्रतिनिधित्व यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष और यूरोपीय केंद्रीय बैंक द्वारा किया जाता है |

जी -20 के निर्माण का  उद्देश्य

  • विश्व भर में आर्थिक स्थिरता और सतत विकास के लिए सदस्यों के बीच समन्वय
  • वित्तीय जोखिमों को कम करना
  • एक वैश्विक वित्तीय संरचना बनाना।
  • रोजगार का सृजन

जी-20 के सदस्य देश

अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, मैक्सिको, रूस, सउदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंग्डम, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोपीय संघ।

जी-20 का महत्व

जी–20 समूह  का महत्व इसी बात से समझ सकते है  कि यह  समूह  वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का करीब 85%, वैश्विक व्यापार का 75% और विश्व की दो–तिहाई से अधिक आबादी  का प्रतिनिधित्व करता हैं।

जी20 शिखर सम्मेलनो की सूची

             तिथि                          स्‍थान
1.     14-15, नवंबर, 2008        वाशिंगटन, अमेरिका
2.     2 अप्रैल, 2009                लंदन, यूनाईटेड किंगडम
3.     24-25, सितंबर, 2009       पीट्सबर्ग, अमेरिका
4.     26-27, जून, 2010          टोरंटो, कनाडा
5.     11-12, नवंबर, 2010        सियोल, दक्षिण कोरिया
6.     3-4, नवंबर, 2011           कान्स, फ्रांस
7.     18-19 जून, 2012           लॉस कॉबोस, मेक्सिको
8.     5-6, सितंबर, 2013          सेंट पीटर्सबर्ग, रूस
9.     15-16 नवंबर, 2014         बि्रसबेन, ऑस्‍ट्रेलिया
10.   15-16 नवंबर, 2015         अंतालिया तुर्की
11. 4-5 सितंबर 2016              हांगझोऊ, चीन
12. 7-8 जुलाई 2017              हैम्बर्ग, जर्मनी
13.  30 नवंबर – 1 दिसंबर 2018 ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना
14. 28-29 जून, 2019            ओसाका, जापान

इसे भी पढ़े :